नैनीताल – जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में हल्द्वानी पुलिस ने 12.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नमन शाह (26 वर्ष) निवासी मल्लीताल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ से संबंधित मामला दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

