उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस की सटीक कार्रवाई, फरार वारंटी पहुंचा सलाखों के पीछे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की फीस पर प्रशासन का बड़ा फैसला, अब पीटीए की मंजूरी के बिना नहीं बढ़ेगी फीस

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 3 जुलाई 2026 को थाना मुखानी क्षेत्र के आदर्श नगर, पीली कोठी, गली नंबर-4 स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां छिपे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से पूर्व में स्थायी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव आनंद पुत्र सेवाराम, निवासी गांधीनगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित उत्तराखण्ड की दिशा में पहल, वन महोत्सव सप्ताह पर हुआ वृक्षारोपण

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या-1958/2023 में धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन, बाढ़ और सड़क बाधित होने के हालात में प्रशासन ने परखी तैयारी, पांच जगह हुआ मॉकड्रिल

गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की (प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव) तथा कांस्टेबल संतोष बिष्ट शामिल रहे।