उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

पुलिस टीम ने महिला सहित दो व्यक्तियों को आपत्तिजनक अवस्था में किया गिरफ्तार………

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम रामनगर क्षेत्र के होटल और रिसोर्ट के औचक निरीक्षक पर थी। जब उक्त टीम चेकिंग करते हुए होटल गर्जिया बेस्ट रानीखेत रोड रामनगर पर पहुंची तो होटल के एक कमरे में एक युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले,

यह भी पढ़ें 👉  ‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ’— मंत्री कैड़ा ने दोहराई सरकार की प्राथमिकता

 

कमरे से अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। जब दोनों से मुक्त संबंध में पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। होटल स्वामी से उक्त संबंध में पूछताछ की गई तो होटल स्वामी ना तो होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और ना ही एंट्री रजिस्टर दिखा सका

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मे पुष्पा कुमारी बनी एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ

 

पूछताछ के बाद होटल स्वामी शेखर चंद्रमा मासीवाल पुत्र विशमभर दत्त निवासी रानीखेत रोड रामनगर तथा परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया थाना रामनगर जिला नैनीताल के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।