उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी, सफर से पहले जान लें डायवर्जन प्लान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – आगामी वीकेंड और नीट (यूजी) परीक्षा के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने 20 और 21 जून को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था दोनों दिनों में प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी भारी मालवाहक वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा, जबकि जनपद के भीतर से आने वाले वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, एसआईआर अभियान पर विशेष बैठक

मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी और लामाचौड़ क्षेत्रों में रोका जाएगा। वहीं बरेली रोड से नैनीताल एवं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम के रास्ते भेजा जाएगा।

रुद्रपुर, पंतनगर और दिनेशपुर क्षेत्र से आने वाले पर्यटक वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से डायवर्ट कर मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ों पर लगे हाईटेक रिकॉर्डर, पक्षियों की आवाज सुनकर प्रजाति बताएगा AI

पुलिस ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे सब्जी, दूध, ईंधन आदि के वाहनों का संचालन भी दोनों दिनों में दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा 20 और 21 जून को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-01 बैंड और रूसी बाईपास के माध्यम से मंगोली होते हुए कालाढूंगी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से गौशाला तक, बेसहारा गोवंश को नया जीवन दे रहे योगेंद्र राणा

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर ही सफर करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।