उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एक करोड़ 82 लाख की ड्रग्स के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता, पुलिस ने चैकिंग के दौरान 365 ग्राम ड्रग्स क्रिस्टल मेथ के साथ तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 1.82 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि देर-रात पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग के साथ संगीन अपराध, पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज….

 

इस दौरान क्षेत्र के शंकर फार्म मोड़ पर एक बाइक सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 365 ग्राम एमडीएमए , ड्रग्स क्रिस्टल मेथ बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए यह आरोपी तीन जिलों se थे जनपद पीलीभीत , जनपद शाहजहांपुर, जनपद उधमसिंह नगर से थे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया है कि तीन अभियुक्त का नाम दीपक गायन निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, श्यामल मंडल निवासी ग्राम भरतपुर पीलीभीत, सुनील निवासी तिलहर जिला शाहजहांपुर यूपी बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ पुलिस की बड़ी सफलता, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार….

 

एसएसपी के मुताबिक बरामद ड्रग्स बहुत हाईलेवल की है जिसका बड़े पैसे वाले लोग सेवन करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंडमान निकोबार से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आए थे,दीपक के खिलाफ 06 मुकदमे दर्ज हैं,वह शिवनगर में शराब की दुकान भी संचालित करता है, जबकि श्यामल के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज है। सुनील के खिलाफ तीन मुकदमे है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है।