उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज….

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनन अधिकारी काजिम खान स्वयं एक्शन मोड में नजर आए और देर रात जमालपुर व नवोदय नगर क्षेत्र में औचक छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन नगरी मसूरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

सूत्रों के अनुसार कैलाश रिवर कंपनी क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार प्रयास के बावजूद खनन माफिया पकड़ से बाहर थे। इसके बाद खनन अधिकारी ने विशेष टीम गठित कर स्वयं मौके पर पहुंचकर संघन चेकिंग अभियान चलाया।

देर रात की गई कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ी गईं। दोनों वाहनों को सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खनन अधिकारी काजिम खान ने कहा, “लगातार शिकायतें मिल रही थीं। टीम गठित कर देर रात अभियान चलाया गया, जिसमें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई हैं। अवैध खनन और राजस्व चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ेगी आस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में और कितनी बड़ी कार्रवाई सामने आती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में संयुक्त जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई