उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

रक्षाबंधन और मोहर्रम के त्यौहार को लेकर हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं कोतवाली परिसर में शानिवार को रक्षाबंधन और मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र से आए गणमान्य लोगों से मोहर्रम और रक्षाबंधन का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। यहां कोतवाली परिसर में पीस कामेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालकुआं कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि सभी लोग रक्षाबंधन और मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की दुकान से कपड़ा गायब होने के बाद फुटेज खंगालने पर सामने आई घटना, व्यापारियों में चिंता

 

उन्होंने कहा कि मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि कहीं से भी किसी प्रकार से अराजकतत्व जो व्यवधान पैदा कर अराजकता की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए ताकि उक्त व्यक्ति पर कारवाई कि जा सकें। इधर लालकुआं तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद है

यह भी पढ़ें 👉  बकरी पालन से चमकी किस्मत, REAP योजना ने भावना देवी को दिया नया सहारा

 

उन्होंने कि जिन स्थानों से मोहर्रम निकलेंगे उन जगहों पर विघुत विभाग को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम निकलने वाले स्थानों से विघुत तार ऊपर कर ले ताकि मोहर्रम ले जाने में किस तरह की कोई परेशानी पैदा ना हो सके उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नगर पंचायत प्रशासन को भी शहर में विशेष साफ-सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।उन्होंने लोग से रक्षाबंधन व मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *