उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

पौड़ी पुलिस ने 73 वाहन चालकों पर की कार्यवाही, 10 वाहन चालकों के डीएल किये जब्त व 11 वाहन किये सीज…

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारियों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने एवं ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध दिनाँक 15.12.2023 से 15 दिवस का विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने एवं ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुये तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 16, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने पर 43 एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर 14 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन स्थायी (Permanent) रूप से फुटपाथ पर पार्क कर रखें हैं

यह भी पढ़ें 👉  कार्यालय में जानलेवा हमला: शिक्षकों ने कहा—यह पूरे सिस्टम पर प्रहार….

 

(विशेषकर श्रीनगर) उन्हें अनावश्यक रूप से वाहनों को पार्क न किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है व वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क न किये जाने पर भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को चैकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा/ यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड/ओवर लोडिंग न करने, तीन सवारी न बैठाने,

 

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसजनों ने स्वराज आश्रम में दी श्रद्धांजलि, समानता और शिक्षा के प्रसार का लिया संकल्प….

बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, गाड़ियों में रिफ्लेक्टर का उपयोग करने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चेकिंग अभियान लगातार जारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में खेलों की ज्योति जली, ओलंपिक लक्ष्य रखने का आह्वान….