उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

पौड़ी पुलिस द्वारा फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी यादगार विदाई……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जनपद पुलिस के 03 कार्मिक अधिवर्षता पूर्ण करने एवं 03 कार्मिक हुये ऐच्छिक सेवानिवृत्त के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई

 

तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। 1.अपर उपनिरीक्षक श्री कालिका प्रसाद दिनाँक 01.05.1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा वर्ष 2001 में मुख्य आरक्षी एवं दिनाँक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुये। श्री कालिका प्रसाद द्वारा 41 वर्ष 06 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक नारा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज.......

 

अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। 2.श्री मनोज गुरूंग दिनाँक 10.05.1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 06.07.2017 को मुख्य आरक्षा एम0टी0 एवं दिनाँक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक एम0टी0 के पद पर  पदोन्नत हुये। श्री मनोज गुरूंग द्वारा 41 वर्ष 06 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। 3.आरक्षी श्री नरेन्द्र सिंह (भूतपूर्व सैनिक) दिनाँक 19.11.208 को आरक्षी पद पर भर्ती हुये।

 

यह भी पढ़ें 👉  नए भवन निर्माण नियमों से भवनों को बनाया जाएगा भूकंप प्रतिरोधी….

श्री नरेन्द्र सिंह द्वारा 15 वर्ष अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। 4.आरक्षी श्री धर्म सिंह दिनाँक 24.04.2002 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये श्री धर्म सिंह 21 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। 5.आरक्षी श्री संजय कुमार दिनाँक 29.04.2002 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। श्री संजय कुमार द्वारा 21 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी।

 

अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। 6.मुख्य आरक्षी श्री कृपाराम शर्मा दिनाँक 10.10.2001 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 26.11.2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। श्री कृपाराम शर्मा द्वारा 22 वर्ष 01 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील,

यह भी पढ़ें 👉  मई तक ओपीडी शुरू करने के निर्देश, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज….

 

मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उनके द्वारा पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया।