उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर मुक्तेश्वर पुलिस का शिकंजा, शराब तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

मुक्तेश्वर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा 29 जून 2026 को मुक्तेश्वर क्षेत्र के गहना मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मीरा मार्ग के जूता शोरूम में भड़की आग, फायर टीम की मुस्तैदी से बचीं आसपास की दुकानें

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में दो पेटी अंग्रेजी शराब (8 PM), एक पेटी किन्नू देशी शराब तथा एक पेटी टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब शामिल है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश, निवासी गुनियालेख, धारी, थाना मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर संख्या-19/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे समाचार पत्रों के हित में आगे आई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शासन से की ठोस पहल की मांग

पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खेरोला-खड़की सड़क बनेगी, लुगड़-पातीजाला मार्ग होगा चकाचक; मंत्री कैड़ा ने दी सौगात

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा, हेड कांस्टेबल जीवन नाथ गोस्वामी तथा कांस्टेबल बृजेश नयाल शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।