उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, हजारों की सहभागिता….

ख़बर शेयर करें -

बाजपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाजपुर के चीनी मिल मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन मंगलवार को भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में माताओं, बहनों और भाइयों की सहभागिता से पूरा मैदान भगवामय हो गया। सम्मेलन में राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने अपने संबोधन में राष्ट्रसेवा, संस्कृति संरक्षण और समाज को संगठित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति ही उसकी असली पहचान है, जिसे सहेजकर रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में बढ़ते नशे पर सियासी चिंता, जनजागरण मार्च से उठी आवाज….

सम्मेलन में सांसद अजय भट्ट, बलराज पासी, विधायक अरविंद पांडेय, सुखदेव नामधारी सहित कई जनप्रतिनिधि, संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व हिंदू जनजागरण समिति के तत्वावधान में रामभवन धर्मशाला से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चीनी मिल मैदान पहुंची। ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। पंडित मूल शंकर शास्त्री ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट….

कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर एवं बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सम्मेलन को संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रचारक महेंद्र जी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मीरा बिश्नोई ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंडा-काशीपुर में बिजली केबल चोरी का नेटवर्क ध्वस्त….

विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन से नगर में उत्साह का माहौल रहा और इसे क्षेत्र में सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।