उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अब इस तारिख को होगी हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में अगली सुनवाई….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में अगली सुनवाई दो मई को तय हुई है। रेलवे और राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में आठ सप्ताह का समय मांगा गया है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख निर्धारित कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया सड़क कार्य का शिलान्यास, कई गांवों का आवागमन होगा सुगम

 

सलमान खुर्शीद, प्रशांत भूषण, कॉलिन गोंजाल्वेज़ जैसे दिग्गज वकील बनभूलपुरा की अवाम की ओर से पैरवी कर रहे हैं। बनभलपुरा के जनप्रतिनिधियों का एक दल इस समय सुप्रीम कोर्ट में मौजूद हैं। शहर विधायक सुमित हृदयेश भी इस समय सुप्रीम कोर्ट में हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-काशीपुर मार्ग की रोज होगी मॉनिटरिंग, मंडलायुक्त दीपक रावत ने संभाली कमान

बता दें कि 5 जनवरी की अपनी पहली सुनवाई जिसमें बुलडोजर एक्शन और उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई थी में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और रेलवे से अपना पक्ष रखने को कहा था। देखना यह होगा कि आगामी दो मई को राज्य सरकार और रेलवे की ओर से आखिर क्या जवाब दाखिल किया जाएगा