नैनीताल – एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने मोबाइल लूटकर गूगल पे के माध्यम से ₹42,000 की ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया।
घटना दिनांक 09.03.2026 की है, जब वादी हरेन्द्र सिंह निवासी टीमर बड़ौन ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया और उसमें मौजूद GPay से ₹42,000 निकाल लिए। इस पर हल्द्वानी कोतवाली में FIR नं0 87/26 दर्ज कर मामले की विवेचना उपनि0 कुआशा शर्मा को सौंपी गई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की और दिनांक 14.03.2026 को दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल और ₹26,000 नगद के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
- अरुण सोलंकी, 19 वर्ष, निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, बरेली।
- सचिन सोलंकी, 20 वर्ष, निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, अल्मोड़ा।
बरामदगी:
- 01 मोबाइल फोन (Vivo)
- ₹26,000 नगद
पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य भूपेन्द्र मेहता, कुआशा शर्मा, इसरार नवी और दिनेश नगरकोटी ने अहम योगदान दिया।

