उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो पाई। पॉक्सो कोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष बोरा की याचिका में सुनवाई होनी थी। वहीं अब मामले में शुक्रवार को याचिका पर विचार होगा। बता दें कि मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में दूषित पानी पर शिकंजा, जल संस्थान ने तेज किया क्लोरीनेशन और सैंपलिंग

 

गिरफ्तार होने के पांच दिन बाद बीते दिनों बोरा ने अपने अधिवक्ताओं के जरिए पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका लगवाई थी। गुरुवार को किन्हीं कारणों के चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीपैड पर जनता से मिले धामी, समस्याएं सुनीं और अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश