उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

प्रदेश और हल्द्वानी के विकास के लिए विधायक सुमित हृदयेश का संघर्ष जारी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाने पर विधायक Sumit Hridayesh का हल्द्वानी स्थित निजी आवास पर कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में खामियाँ, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार समेत आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जिस दृढ़ता के साथ विधायक ने विधानसभा में उठाया, वह उनकी जिम्मेदारी और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, एसएसपी नैनीताल ने कहा- सबके सहयोग से मिली सफलता

विधायक Sumit Hridayesh ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जनता की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना अपना कर्तव्य बताया और आश्वस्त किया कि वे आगे भी हल्द्वानी और पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबार्ड समर्थित एलईडीपी कार्यक्रम का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष Rahul Chhimwal, Satish Nainwal, Harish Mehta, Hemant Bagdwal, महिला महानगर अध्यक्ष Madhu Sanguadi सहित अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को उनके जनहित के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके सतत प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC परीक्षा निष्पक्ष कराने को पुलिस की विशेष निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद