उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

खोया बैग लौटा, महिला के चेहरे पर आई मुस्कान; नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक महिला आगंतुक का ऑटो में छूटा बैग सीसीटीवी कैमरों की मदद से बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया गया। बैग में आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस आमजन और पर्यटकों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 24 जून 2026 को महिला आगंतुक वंदना चमियाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बैग ऑटो में कहीं छूट गया है। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ अन्य आवश्यक सामान भी रखा हुआ था, जिसके चलते वह काफी परेशान थीं।

यह भी पढ़ें 👉  केवीएम स्कूल अग्निकांड में फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचा बड़ा नुकसान, दो बसें और जनरेटर जले

सूचना मिलते ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात उपनिरीक्षक केवल राम एवं महिला कांस्टेबल इंदु जलाल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और तकनीकी सहायता के माध्यम से उस ऑटो की पहचान कर उसका पता लगाया, जिसमें महिला का बैग छूट गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया। आवश्यक जांच के बाद बैग में मौजूद सभी सामान सुरक्षित पाए गए, जिसके बाद बैग महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल कॉल से फैलाई नफरत, महाराष्ट्र तक पहुंची हल्द्वानी पुलिस - आरोपी गिरफ्तार

अपना खोया हुआ बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर महिला आगंतुक ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट

नैनीताल पुलिस ने आमजन एवं पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सामान गुम होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।