उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी बनभूलपुरा की बस्ती को बचाने के उद्देश्य से मजदूर नेता सुबोध विश्वास बैठे धरने पर

ख़बर शेयर करें -

प्रशासन के खिलाफ़ मजदूर नेता सुबोध विश्वास बैठे धरने पर…

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी में  इन दिनों हल्द्वानी बनभूलपुरा की बस्ती के अतिक्रमण का हाई कोर्ट द्वारा जो आदेश दिया गया है उस पर प्रशासन की टेढ़ी निगाह को भागते हुए वहां के लोग धरने पर बैठे हुए हैं जिसमें बूढ़े बच्चे जवान सब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उसके अलावा हल्द्वानी क्षेत्र से बाहर बी आवाज अब उठने लगी है जैसे काशीपुर रुद्रपुर में भी अब लोग धरने पर बैठने लगे हैं

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी कोटद्वार के नाम फुटबॉल का खिताब, अनीता आर्या ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

इसी क्रम में मंगलवार को मजदूर नेता सुबोध विश्वास भगत सिंह चौक रुद्रपुर में धरने पर बैठ गए उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा वहां के लोगों को जो उजाड़ने की साजिश रची जा रही है वह एक समाज को टारगेट कर पूंजीपतियों की जेबे भरने का काम किया जा रहा है अगर प्रशासन को वह जगह खाली करानी है

 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल झील के संरक्षण की बनेगी व्यापक योजना, घटती जलधारण क्षमता का होगा आकलन

तो उससे पहले उनको विस्थापित करें उसके बाद वहां अतिक्रमण किया जाए अगर इस तरीके से गरीब लोगों के ऊपर अतिक्रमण का पीला पंजा चलता रहेगा तो गरीब आदमी कहां जाएगा दूसरी तरफ हल्द्वानी के क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदेश भी सुप्रीम कोर्ट में इन लोगों के पक्ष में पहुंच चुके हैं और 5 तारीख में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है अब देखते हैं कि प्रशासन की इस में जीत होती है या जनता के जनार्दन की