उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नशे में वाहन चलाने पर काठगोदाम पुलिस का एक्शन, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदामसड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त नजर आ रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विनय रुहेला ने कहा – अब समय है विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का….

चेकिंग के दौरान मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में एक कार (UK 04 TC 0195) को रोका गया, जिसकी जांच में चालक निर्मल कुमार निवासी इंद्रानगर लालकुआं अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालय में अभिभावकों की भागीदारी, बच्चों के विकास पर चर्चा….

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कारज सिंह और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिगेडियर हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता….