उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में संयुक्त जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान में प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

संयुक्त टीम द्वारा गोलापार स्थित एन.एच. मार्ट, रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी, शनि बाजार स्थित मेडी सेंटर हॉस्पिटल तथा रामपुर रोड स्थित रूद्रा ट्रेडर्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जैविक खाद बढ़ाएगी खेतों की उर्वरता, किसानों से बोले सांसद अजय भट्ट

जांच के दौरान एन.एच. मार्ट (गोलापार), रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी (गोलापार) तथा रूद्रा ट्रेडर्स (रामपुर रोड) में अग्निशमन विभाग से संबंधित आवश्यक अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) उपलब्ध नहीं पाए गए। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर दिए हैं तथा सीलिंग की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

वहीं अन्य प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों, आवश्यक अभिलेखों एवं लाइसेंसों की जांच करते हुए संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के हस्तक्षेप से सुलझा भूमि विवाद, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में बड़ा सड़क हादसा: कार की टक्कर से युवती घायल,कार मौके से फरार चालक फरार