उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे फैक्ट्री कर्मी की मौत, जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री कर्मी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, NBW और धारा 82 की थी कार्रवाई

मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। मूल रूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा शांति विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में आस्था के रंग, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में किया दीपदान

बताया जा रहा है कि देर रात कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा के प्रयासों से बड़ोंन हाईस्कूल का उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार