उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

ग्राम वासियों को कानून की दी गई जानकारी जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन…. 

ख़बर शेयर करें -

जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन ग्राम वासियों को कानून की दी गई जानकारी….

काशीपुर- एससी गुड़िया लॉ कॉलेज द्वारा विगत दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम हरलालपुर, पोस्ट महेशपुर में विधिक साक्षरता और  जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामवासियों को कानून की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधि के छात्र आशीष जोशी ने मूल अधिकारों की जानकारी दी। इसी क्रम में लॉ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अविनाश पाण्डे ने उपभोक्ता अधिकारों सम्बन्धित कानूनों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आप लोग किस प्रकार से अपने उपभोक्ता अधिकारों को प्रवर्तित करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 122 एंकर का काम पूरा; 51 में से 36 पाइलिंग भी हुई पूरी

 

ज़िला  फोरम, राज्य उपभोक्ता फोरम और  राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के क्षेत्राधिकार आदि के बारे में जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा कानून से सम्बन्धित शिकायतों के समाधान हेतु प्रक्रियाओं का भी उल्लेख किया।कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अवनीश कुमार पाण्डेय ने ग्रामवासियों को महिला अधिकारों के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच में खुली लापरवाही, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

गांव के वरिष्ठ नागरिक बलदेव राज शर्मा जी ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्ञानो देवी ने इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विधि छात्रा रूमा यादव ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी को CGHS में एम्पेनलमेंट; विशेषज्ञ उपचार होगा कैशलेस