उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं में नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर मामला, जहर देने का आरोप….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नगर की एक कॉलोनी से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और जहर देने का आरोप लगते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपनी बहला-फुसलाकर लड़की को घर से दूर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की तबादला सूची जारी, नरेश कुमार को प्रशासन और जायका का अतिरिक्त प्रभार

अगले दिन जैसे ही किशोरी घर लौटी, उसने कथित तौर पर युवक द्वारा दिया गया जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में किशोरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा शिविर: 178 लोगों ने लिया हिस्सा, महिलाओं को महालक्ष्मी किट और किसानों को चारा किट

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।