उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में संघ नेता के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी हीरानगर निवासी 24 वर्षीय सजल जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे ने बीमारी से परेशान होकर सोमवार शाम आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में चाकू से गला रेतकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 युवतियां रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

घटना से पहले सजल ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें उसने बीमारियों से जूझने की वजह से यह कदम उठाने की बात कही। परिजन उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में श्रद्धा और व्यवस्था का संगम, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

सजल बीबीए का छात्र था और टेबल टेनिस का अच्छा खिलाड़ी भी माना जाता था। पिता राहुल जोशी शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और आरएसएस में जिला कार्यवाह हैं, जबकि मां गढ़वाल विश्वविद्यालय गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा और संघ से जुड़े लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विधिक जागरूकता शिविर, बाल श्रम कानूनों की दी जानकारी