उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नगर निगम और सरकार के देखने को मिल रहे हैं खोखले वादे…..

ख़बर शेयर करें -

लोगों की जिंदगी से कर रही है खिलवाड़ नगर निगम…..

रूद्रपुर- रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में टीचिंग ग्राउंड को लेकर आपने कई बार धरने प्रदर्शन से लेकर मीडिया ने भी कई बार खबर प्रसारित किया लेकिन शासन-प्रशासन और सरकार के खोखले वादे और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर रुद्रपुर नगर निगम तुली भी है एक तरफ रुद्रपुर के मेयर रामपाल ग्रीन सिटी क्लीन सिटी रूद्रपुर बनाने की बात करते हैं दूसरी तरफ रुद्रपुर के खेड़ा भूत बंगला पहाड़गंज बधाई पुरा रामपुरा के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है बात करें तो रूद्रपुर नगर निगम और प्रदूषण विभाग पूरी तरीके से आंखें मूंदे बैठा है जिस तरीके से रुद्रपुर टीचिंग ग्राउंड में आग लगा दी जाती है और उसका जहरीला धुआं रुद्रपुर की वायु में जहरीली गैस बनकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है यह किसी से छुपा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन को किया जागरूक

 

जिस तरीके से अब से 5 साल पहले महापौर रामपाल ने टीचिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर चुनाव के बड़े-बड़े वादे किए और उसके बाद क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने भी टीचिंग ग्राउंड को जल्दी समाधान करने की बात कहीं लेकिन तक जनता को इस मुसीबत से छुटकारा नहीं मिल पाया है कई बार समय-समय पर मीडिया ने भी प्रभारी मंत्री से लेकर अनेक मंत्रियों के सामने टीचिंग ग्राउंड का मुद्दा रखा लेकिन बात करें तो ढाक के तीन पात वाली बात साबित होती है विडंबना यह है कि सरकार द्वारा पैसा तो दिया जाता है लेकिन आपस में बड़े स्तर पर बंदरबांट कर उस पैसे को ठिकाने लगा दिया जाता है जबकि नियम अनुसार सरकार ने कूड़े के ढेर में जलने वाली पॉलिथीन को अलग कर उसको बेचकर सरकार के खाते में पैसा जमा करने जैसी नियम और शर्ते रखी गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला, दुर्गा पूजा और सिसौना महोत्सव को लेकर मंथन, पुलिस ने दिया सहयोग का भरोसा

और कूड़े को रिसाइकल कर किसी निर्धारित जगह पर वेस्ट करने की बात जिओ में की गई लेकिन बात करें तो ठेकेदार इन सभी बातों पर खरे नहीं उतरते नजर आते हैं ठेकेदार ने समय-समय पर आग लगाकर पॉलिथीन कागज जैसी चीजों में नष्ट करने का काम किया जाता है आपको हम दिखा रहे हैं ठेकेदार ने एक वर्कर को किस तरीके से पॉलिथीन में आग लगाकर कर कूड़े के ढेर को आग के हवाले करते हुए देखा जा सकता है एक तरफ रुद्रपुर महापौर कल्याणी नहर को साफ-सुथरी नहर बनाने का बात करते हैं और दूसरी तरफ आप देख सकते हैं किस तरीके से कल्याणी नहर कूड़े के ढेर में तब्दील होती नजर आ रही है और साथ-साथ उसी के कूड़े के ढेर में आग लगाते हुए आप देख सकते हैं किस तरीके से वहां पर मौजूद कर्मचारी पॉलिथीन में आग लगाकर कल्याणी नहर के अंदर कचरे में आग लगाते हुए देखा जा सकता है आप देख रहे हैं हमारे संवादाता की टीचिंग ग्राउंड पर स्पेशल ग्राउंड।