उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधीनगर क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार….

जानकारी के अनुसार सुबह एक बाइक की तेज रफ्तार के कारण सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और एक अन्य युवक घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि से पहले बड़ी कार्रवाई: रुद्रपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी….

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में एक घायल को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, काठगोदाम से एक वारंटी गिरफ्तार….