उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट

जानकारी के अनुसार सुबह एक बाइक की तेज रफ्तार के कारण सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और एक अन्य युवक घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा! सोशल मीडिया और चैट्स की जांच में जुटी STF

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में एक घायल को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में एसआईआर की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर