उत्तराखण्ड ज़रा हटके

यंहा गहरी नींद में सो रहे भाई-बहन को कोबरा सांप ने डसा……  

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। परिवारजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में अपराह्न चार बजे अरविंद पांचाल की साढे़ चार वर्षीय बेटी आशी और तीन साल का बेटा शिवांश घर में सो रहे थे। इसी बीच जहरीला सांप घर में घुस आया। सांप ने आशी और उसके भाई शिवांश को काट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, एसएसपी नैनीताल ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

 

परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। कर्मचारियों ने सांप काे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था। घटना के बाद अरविंद पांचाल हर्रावाला में काम कर रहे थे। बच्चों को सांप के डसने की सूचना मिलते ही घर पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  10 दिन में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम भी बढ़े