उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी- आखिर क्यों नगर आयुक्त ने लगाई एसएसपी से सुरक्षा देने की गुहार ?

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट को कल 25 नवंबर से पूर्ण रूप से होने वाले कार्य बहिष्कार को लेकर पत्र लिखते हुए कहा कि संयुक्त मोर्चा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के पत्र दिनांक 24.11.2022 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करे। सन्दर्भित पत्र के क्रम में अवगत कराना है, कि दिनांक 25.11.2022 से नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों द्वारा पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किये जाने की घोषणा की गयी है। इनके द्वारा शांति भंग किये जाने की पूर्ण सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा स्थापना दिवस पर रुद्रपुर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश….

 

 

उन्होंने कहा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, परन्तु कार्य बहिष्कार पर गये कार्मिकों द्वारा व्यवस्था में व्यवधान डालने की सम्भावना को देखते हुए नगर निगम कार्यालय एवं वैकल्पिक व्यवस्था पर लगे महापौर, नगर आयुक्त, नगर निगम के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों सहित दैनिक कार्य पर लगे कार्मिकों / मजदूरों एवं सफाई कार्य पर लगे वाहनों / संसाधनों को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का कष्ट करे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सनसनी, पोस्टमैन की मौत पर सस्पेंस बरकरार….

 

 

साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इस आशय से कि यह शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। एवं कार्य बहिष्कार पर गए संविदा कर्मी, स्वच्छता समिति एवं आउट सोर्स कार्मिकों की सूचना प्रस्तुत करे। यदि कोई वाहन चालक कार्य बहिश्कार पर है तो उससे वाहन एवं वाहन की चाबी जमा कराये।