उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

101.7 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में आए  दो तस्कर…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी शहर में आए दिन में के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक कई स्मैक तस्करो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। इसके बावजूद भी नशा लगातार जारी है। आज फिर मंगलवार को  पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लायंस क्लब के सावन समारोह में अनुज कांत अग्रवाल का जलवा, सावन किंग का खिताब जीता; विजेताओं को किया सम्मानित

 

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी और हीरानगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजा पुत्र गुलाब सिंह निवासी अहमदनगर बरेली यूपी और रवींद्र कुमार पुत्र छरीराम बरेली यूपी से कुल 101.7 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5000 रूपये पुरुस्कार की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए सरकार की बड़ी पहल, उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे