उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

मृत्यु के बाद दो नेत्रहीन बच्चों को दिया उजाला….

ख़बर शेयर करें -

 गीतिका जोशी की मृत्यु के बाद दो नेत्रहीन बच्चों को दिया उजाला….

रामनगर– रामनगर के मोहल्ला लखनपुर स्थित शांति कुंज गली नंबर 5 निवासी मुकेश जोशी की पत्नी गीतिका की मृत्यु लंबी बीमारी के बाद ऋषिकेश एम्स में 2 दिन पूर्व हो गई थी। मृत्यु के बाद डॉक्टरों ने उनकी आंखों का कार्निया बिल्कुल ठीक पाया। ऋषिकेश एम्स के चिकित्सकों ने गीतिका जोशी के पति मुकेश जोशी से आग्रह किया कि वे अपनी पत्नी की आंखें दान कर दें

यह भी पढ़ें 👉  युवा मतदाताओं को SIR की जानकारी देने ग्राफिक एरा पहुंची स्वीप टीम, भाषण और क्विज से बढ़ाई निर्वाचन जागरूकता

 

जिससे रोशनी का इंतजार कर रहे दो बच्चों के जीवन का अंधेरा दूर हो जाएगा और उन्हें दुनिया देखने के लिए रोशनी मिल सकेगी। मुकेश जोशी ने अपने मित्रों और परिजनों से सलाह करने के बाद गीतिका जोशी की आंखें दान दीं। 15-20 मिनट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एम्स के चिकित्सकों ने गीतिका जोशी की आंखें दो अन्य व्यक्तियों को लगाकर

 

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की आय बढ़ाने और मंडी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

उनकी जिंदगी को रोशन कर दिया आपको बता दे की उनके जीवन में छाया अंधेरा दूर कर दिया। मुकेश जोशी ने अपनी पत्नी गीतिका जोशी की आंखें दान करने के निर्णय की सभी प्रशंसा कर रहे है वही ऋषिकेश एम्स के चिकित्सा निदेशक ने भी पत्र लिखकर नेत्रदान हेतु आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी की डिक्की में शराब लेकर बेच रहा था युवक, पुलिस ने पीछा कर घर से दबोचा; 65 क्वार्टर बरामद