उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

जंगल से लकड़ी चोरी रोकने के लिए वन विभाग ने खोदी नाली….

ख़बर शेयर करें -

जंगली जानवरों को गांव में घुसने से रोकने के लिए वन विभाग ने खोदी नाली…..

आए दिन गांव में घुसते रहते है हाथियों का झुंड व अन्य जंगली जानवर….

खटीमा-(अब्दुल मलिक) जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा श्रीपुर बिछुआ से वन विभाग ने लकड़ी चोरी रोकने व जंगली जानवरों को गांव में घुसने से रोकने के लिए बार-बार शिकायत मिलने पर, वन विभाग ने जंगल के किनारे नालियों की खुदाई की।

 

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल एनसीसी कैंप में युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता का संदेश

वहीं बीते दिनों पहले भी नालियां खुदवाई गई थी। जिसको लकड़ी चोरों व स्थानीय लोगों द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसकी दोबारा खुदाई की गई। वही वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि हाथियों का झुंड व अन्य जंगली जानवर लगातार आए दिन गांव में घुसते रहते हैं ,

यह भी पढ़ें 👉  फायर सेफ्टी निरीक्षण में खुलीं खामियां, कई प्रतिष्ठान प्रशासन के रडार पर

 

जिससे फसलों का नुकसान और जान माल का खतरा भी बना हुआ है इस नाली की खुदाई से हाथियों व अन्य जंगली जानवरों पर भी काबू पाया जा सकेगा और लकड़ी चोरी पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कैरम चैंपियंस का हुआ सम्मान, टूर्नामेंट का भव्य समापन