उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अमरदीप होटल के पीछे झोपड़ी में भड़की आग, फायर टीम की मुस्तैदी से बचीं आसपास की संपत्तियां

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में अमरदीप होटल के पीछे स्थित एक झोपड़ी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास की संपत्तियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की तबादला सूची जारी, नरेश कुमार को प्रशासन और जायका का अतिरिक्त प्रभार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 को फायर सर्विस को सूचना मिली कि अमरदीप होटल के पीछे स्थित एक झोपड़ी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुंची और मोटर फायर इंजन (MFE) से पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एसपी सिटी ने कसी लगाम, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

फायर कर्मियों ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास की अन्य झोपड़ियों एवं भवनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।

अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी के चलते घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, श्रीराम बारात के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

अग्निशमन टीम में शामिल रहे:

  • एलएफएम हरनाम सिंह
  • डीवीआर श्याम सिंह
  • एफएम सूरज सिंह
  • एफएम राजेश गावड़ी
  • एफएम विपिन चौहान
  • एफएम बलवंत सिंह