उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस की संवेदनशील पहल, बिछड़े भाई को बहन से मिलाकर लौटाई परिवार की मुस्कान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस की सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट) टीम ने अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली का परिचय देते हुए राह भटके आठ वर्षीय मासूम बच्चे को कुछ ही समय में सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर एक परिवार की चिंता को खुशी में बदल दिया। पुलिस की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 26 जून को सीपीयू टीम ने एक बार फिर मानवता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात से पहले सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें, मंत्री कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:40 बजे एफटीआई तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें करीब आठ वर्षीय एक मासूम बच्चा अकेले और घबराई हुई अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने बच्चे को अपने पास बुलाकर उसे ढांढस बंधाया और प्यार से पूछताछ की। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम रजत तथा घर का पता देवलचौड़ बताया और बताया कि वह रास्ता भटक गया है।

बच्चे की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीपीयू टीम ने उसे तत्काल सरकारी वाहन में बैठाया और देवलचौड़ क्षेत्र की ओर रवाना हो गई। रास्ते में स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

खोजबीन के दौरान देवलचौड़ नहर के पास एक युवती अपने छोटे भाई की तलाश में बेहद परेशान अवस्था में मिली। पुलिस वाहन में बैठे रजत को देखते ही युवती खुशी से भावुक हो गई। बच्चे ने भी तुरंत उसे पहचानते हुए कहा, “ये मेरी दीदी हैं।”

युवती ने अपना नाम भारती, पुत्री स्वर्गीय राम किशोर, निवासी देवलचौड़ बताया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि उसका छोटा भाई काफी समय से घर से लापता था और पूरा परिवार उसकी तलाश में परेशान था। भाई को सकुशल देखकर बहन की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज_शांति,सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम,ताजियों के मार्ग व ऊंचाई पर बनी सहमति

पुलिस टीम ने आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मासूम रजत को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील व्यवहार और मानवीय सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी सीपीयू टीम के इस सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील पुलिसिंग से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली
  • कांस्टेबल औसाफ अहमद
  • चालक घनश्याम चंदोला