उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का करना पड़ा सामना….

ख़बर शेयर करें -

 

 

रामनगर-मंगलवार को एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी को रामनगर में एनएसयूआई रामनगर और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध सामना करना पड़ा आपको बता दें कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के प्रथम बार रामनगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत की तैयारियां की थी

यह भी पढ़ें 👉  किसानों को राहत की तैयारी, फसल क्षति की रिपोर्ट जल्द शासन को भेजने के निर्देश

 

कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यालय में ना आकर पार्टी को तोड़ने का काम किया हैतथा उन्होंने कांग्रेस पार्टी का विरोध करने वाले एवं कांग्रेस के हर चुनाव में पार्टी गतिविधियों का विरोध करने वालों के कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा संगठन महामंत्री का रुद्रपुर में स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया सक्रियता का संदेश

 

एनएसयूआई और  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों के कार्यक्रम में भाग लिया जो पार्टी के विरोधी हैं और पार्टी को तोड़कर भाजपा के एजेंट के रूप में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी हाईकमान एवं अनुशासन समिति को अवगत करा कर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर चोरगलिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

वही कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई तथा भारी विरोध के बाद वह कांग्रेस कार्यालय से वापस लौट गए।