उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, बुजुर्ग ने 15 लोगों पर लगाए आरोप….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म क्षेत्र से जमीनी विवाद का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दबंगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है।

वार्ड नंबर 2 निवासी 65 वर्षीय निरंजन मंडल ने आरोप लगाया कि मधु मलिक, अजय मलिक, अमित मलिक और सुमित मलिक समेत करीब 15 लोगों ने उनके घर पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और घर में जमकर तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च….

निरंजन मंडल, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग भी हैं, ने बताया कि हमलावर उनके घर से करीब साढ़े पांच तोला सोना और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लूटकर ले गए। उन्होंने कहा, “मैं एक बुजुर्ग और अपाहिज व्यक्ति हूं, मेरे साथ मारपीट की गई और मेरा घर तोड़ दिया गया। मेरे पास जमीन की रजिस्ट्री है और मैं कोर्ट में दो बार केस जीत चुका हूं, फिर भी मेरे साथ अन्याय हो रहा है।”

पीड़ित के मुताबिक, यह जमीन उनके पिता ने वर्ष 1977 में खरीदी थी और उनके पास इसके वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराध पर सरकार सख्त, 8690 करोड़ रुपये की ठगी रोकी गई….

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान वह अपनी जान बचाकर शक्तिफार्म चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन उन्हें कार्रवाई के बजाय कोर्ट जाने की सलाह देकर लौटा दिया गया। जब वह वापस घर पहुंचे तो उनका घर पूरी तरह तोड़ा जा चुका था और सामान लूटा जा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल….

पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और उच्च अधिकारियों को भी शिकायत देने की बात कही है। फिलहाल, मामले में कार्रवाई का इंतजार है और स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।