उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में गैस संकट, सिलिंडर न मिलने पर ग्राहकों की भीड़….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर में घरेलू गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं और होटल कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही, जिन्होंने बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  20 नशीले इंजेक्शनों के साथ दबोचा गया शातिर अपराधी, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

प्रशासन का दावा है कि वितरण चल रहा है, लेकिन जिले में लगभग 30 हजार सिलिंडरों का बैकलॉग है। हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मंगलवार को जिले में कुल पांच हजार सिलिंडर वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जैद हेल्थ केयर सेंटर में हुआ भव्य स्वागत समारोह, शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

जानकारी के अनुसार दो दिन से सिलिंडर की गाड़ियां नहीं पहुंची हैं, जिससे उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ी। भारत गैस और एचपी गैस की ओर से होम डिलीवरी जारी है, लेकिन मांग के मुकाबले यह पर्याप्त नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल करने और सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।