उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डॉ.रेनूशरण ने दी श्रीमद्भागवत गीता जी की विस्तृत जानकारी…….

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर-सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट संस्थापक/अंतरराष्ट्रीय निशुल्क गीता प्रचार मिशन भारत की प्रमुखप्रचारिका डॉ.रेनूशरण शरण ने निशुल्क श्रीमद्भागवत गीता का किया वितरण। डॉ.रेनूशरण ने रूद्रपुर स्थित एफ.एस.एल.में जनपद ऊधमसिंह नगर में प्रशिक्षण के लिए आये सभी सम्मानित जन को महिलाओं और बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता जी की विस्तृत जानकारी दी। कहा हमारे वेदों, पुराणों, उपनिषद् आदि में मंत्रोच्चारण और कर्म योग में विश्व कल्याण की महत्ता है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR-2026 में नैनीताल की मतदाता सूची का होगा गहन सत्यापन, 6.93 लाख मतदाताओं में से हजारों मामलों की सुनवाई पूरी

 

आज जहाँ एक ओर शिक्षित समाज में महिला और पुरुष कंधे से कंधा मिला कर हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हमारी आनेवाली पीढियों में श्रीमद्भागवत गीता जी का स्मरण नाममात्र का रह गया है।भारत जैसे विकासशील देश में हमारी संस्कृति को मजबूत और सशक्त बनाने का माध्यम श्रीमद्भागवत गीता का वितरण और प्रचार प्रसार ही उत्तम माध्यम है।वर्षों से हमारी मात्रशक्ति कार्य कर रही है।डॉ रेनूशरण ने इस पर विशेष अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम; ऊधमसिंह नगर में धूमधाम से मना आजादी का पर्व

 

जिनके घर में श्रीमद्भागवत गीता जी नहीं है वह हमसे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक शिव अरोड़ा  को श्रीमद्भागवत गीता, शॉल और मूमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी को भी शॉल, मूमेंटो और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।कार्यक्रम में आर.एफ.एस.एल.के संयुक्त निदेशक डॉ.दयाल शरण, समस्त स्टाफ और ट्रस्ट के समस्त सम्मानित जन उपस्थित रहे।