उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

दीपक बाली ने जलभराव की समस्या का समाधान करने पर मुख्यमंत्री धामी और केंद्र सरकार का जताया आभार……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने कहा है कि शहर की जलभराव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करने हेतु सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार ने आर्थिक स्वीकृति देकर काशीपुर की जनता के लिए बहुत बड़ा उपकार किया है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और केंद्र सरकार बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र हैं।

 

गूल के अंडर पास होने से शहर की जनता को न सिर्फ जलभराव से मुक्ति मिलेगी बल्कि बनने वाली सड़क से शहर के लिए एक अच्छा मिनी बाइपास भी मिलेगा।जारी बयान में दीपक बाली ने कहा है कि वह पिछले काफी समय से इस काम में लगे हुए थे और जब भी मुख्यमंत्री से मुलाकात होती थी तब तब जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाकर गूल को अंडर पास कर सड़क बनाने की मांग करते रहे हैं ।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता से मांगा समर्थन

शहर की जनता और व्यापारियों को हर वर्ष वर्षा काल में होने वाली भारी परेशानियों और व्यापारियों को होने वाले करोड़ों रुपए के नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बार-बार आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से काशीपुर की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया जाएगा ।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी वार्ता कर समस्या का समाधान करने का पुरजोर आश्वासन दिया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर शिकंजा, आमजन में सुरक्षा का भरोसा; SSP मंजूनाथ के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सक्रियता चर्चा में

अब मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने गूल को अंडरपास कर उसके ऊपर मिनी बाइपास रोड बनाने की जो स्वीकृति देकर धन उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है वह काशीपुर के लिए एक वरदान स्वरुप है और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार बधाई के पात्र हैं।