उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

देवभूमि अकैडमी में कांग्रेस नेतृत्व की भेंट, संगठन में नई हलचल….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा देवभूमि अकैडमी में एक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 56 की पार्षद भगवती बिष्ट के विद्यालय देवभूमि अकैडमी पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीम आर्मी का धरना स्थल हटाने पर हंगामा, पुलिस तैनात….

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच संविधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान….

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व कुछ कारणों से पार्षद भगवती बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई थी, लेकिन इस सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण संवाद के पश्चात उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था को पुनः दृढ़ करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कांग्रेस परिवार ने पार्षद भगवती बिष्ट का हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, समय पर वेतन की मांग तेज….

इस अवसर पर सतीश नैनवाल, किरण माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।