उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…..

हल्द्वानी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के लिए हमने 2025 का विकल्प रहित संकल्प लिया है,

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर पुलिस सेवाओं की दिशा में कदम, बनभूलपुरा थाने का एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

इस बजट को औद्योगिक, कृषि, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ को देखते हुए बनाया जा रहा है, क्योंकि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी एनडीएमए की रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन मकानों से संबंधित हमने सभी फैसले ले लिए हैं

 

यह भी पढ़ें 👉  बी और डी श्रेणी वाले विभागों से मांगी कार्ययोजना, सुधार कर ए श्रेणी हासिल करने के निर्देश

बिल्डिंगों के लिए बड़े मुआवजे का प्रावधान किया है जैसे ही रिपोर्ट आएगी वहां के लोगों का संपूर्ण पुनर्वास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में नकल अध्यादेश जैसा बड़ा कानून आने वाले समय में एक बड़ी नजीर बनेगा जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  शाम ढलते ही पत्थरबाजी से सहमे लोग, कुमाऊं आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश