उत्तराखण्ड ज़रा हटके

मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम मंदिर में टेक दिया माथा, भक्तों में उत्साह….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन स्वरोजगार योजना से बदली प्रशांत की जिंदगी, 99.32 लाख की परियोजना से शुरू किया होटल व्यवसाय

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सीएम धामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बारावफात-रक्षाबंधन, पुलिस ने पीस कमेटी संग की बैठक,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर