उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

मुखानी में दरिंदगी: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी जेल भेजा गया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीमुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती पाए जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण की जमीन कराई कब्जामुक्त, अब होगी फेंसिंग….

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच में वह करीब दो माह की गर्भवती पाई गई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन सख्त: अवैध निर्माण पर नहीं होगी कोई रियायत….

तहरीर के आधार पर मुखानी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है। साथ ही, साक्ष्य जुटाने के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 6 नए गौसदनों को मंजूरी, डीएम ने दिए निर्माण के निर्देश….

उधर, पीड़िता के परिजनों ने गर्भपात के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत इस पर निर्णय लिया जाएगा।