उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

प्राधिकरण की जमीन कराई कब्जामुक्त, अब होगी फेंसिंग….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आयुक्त के निर्देशों के बाद जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र के चार होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोजगार को लेकर सरकार का बड़ा कदम, 483 युवाओं को मिली नौकरी

पहले दिन गुरुवार को चार होटलों से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि शुक्रवार को शेष अवैध कब्जों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। दो दिन चले इस अभियान में पूरी भूमि को कब्जामुक्त कर दिया गया है।

सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त करने के साथ ही अब उस क्षेत्र में घेराबंदी (फेंसिंग) का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  इतिहास और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर, हिमालय संग्रहालय पहुंचे आयुक्त

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में जहां भी अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त होंगी, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने किया निरीक्षण