उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

प्रशासन सख्त: अवैध निर्माण पर नहीं होगी कोई रियायत….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालकुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के सख्त निर्देशों के बाद खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

बताया गया कि हाल ही में खुर्पाताल भ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, लागू हुआ डायवर्जन प्लान

प्राधिकरण की टीम ने होटल स्वामियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया। सचिव विजय नाथ शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और शुक्रवार को भी कार्रवाई की जाएगी।