उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

चौखुटिया जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जिनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुनर्वास का असर 2027 पर?, हल्द्वानी विधानसभा में बदल सकता है सियासी समीकरण.......

 

मां के निधन होने पर पूरन सिंह के साथ दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह सभी गांव के लिए चल दिए। शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो चालक भीम सिंह निवासी चौखुटिया की बोलेरो में सभी सवार हुए। रात करीब 1:30 बजे सभी रामनगर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में सामूहिक श्रवण, पीएम मोदी के संदेशों पर हुआ मंथन….

 

सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने सभी को रामनगर अस्पताल भिजवाया। रामनगर अस्पताल में चालक भीम सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।