उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई नहर में एक नवजात के शव मिलने से मचा हडकंप…….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई नहर में एक नवजात के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है यहाँ बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मोटाहल्दू स्थित गांव में खेतों में सिंचाई करते समय नहर में लोगों ने एक नवजात की लाश देखा. इसकी सूचना लोगों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान सीमा पाठक को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नवजात का शव सिंचाई नहर में पड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की शिकायतें सुनने पहुंचे रामपाल सिंह, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

 

जांच पड़ताल में पता चला कि नवजात बालक पूर्ण रूप से विकसित है और उसको कपड़े में लपेटकर फेंका गया है. प्रथम दृष्टि प्रतीत हुआ कि संभवत नवजात की लाश नहर में बहकर आई हैं। वही नवजात की लाश मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों का कहना था कि सम्भव बिनव्याही कलयुगी माँ ने नवजात को मारने के लिए फेका होगा क्योंकि नवजात के नाल भी नही कटा था।