उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम जिला महामंत्री तरुण दत्ता की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प र्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा अखंड भारत के प्रति दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक पर बैठाकर की थी लूट, पुलिस की सतर्कता से दोनों आरोपी गिरफ्तार

इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आमजन से अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  41 साल की सेवा के बाद भावुक विदाई, नैनीताल पुलिस परिवार ने 6 कर्मियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रचित सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची का बड़ा शुद्धिकरण: उत्तराखंड में 8.39 लाख और वोट कटेंगे, 4.53 लाख नाम पहले ही हटे