उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

भुवन जोशी को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जन-जन तक पहुंचेगा सरकार का अभियान….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसंपर्क को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता भुवन जोशी को अपने महत्वाकांक्षी अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है।

पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी भुवन जोशी को संगठन के लिए उनके निरंतर समर्पण, प्रभावी कार्यशैली और सफल योगदान को देखते हुए सौंपी है। भुवन जोशी इससे पूर्व भाजपा उत्तराखंड में प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया एवं आईटी) की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान आयोजित विजय संकल्प यात्रा में प्रदेश स्तरीय टीम के सदस्य के रूप में सक्रिय योगदान दिया, वहीं लोकसभा चुनावों में मीडिया एवं डेटा प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ, काशीपुर में छात्रों में उत्साह और हल्का तनाव….

संगठन के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा उल्लेखनीय रही है। उनकी नई नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचेगा।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भुवन जोशी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  घर से उद्यमिता की ओर: प्रीति सैनी की प्रेरक आत्मनिर्भरता की कहानी….