उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

सीएम धामी का नैनीताल दौरा, पुलिस-प्रशासन के साथ की व्यवस्थाओं की समीक्षा….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रातः काल भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन पर्यटन और नववर्ष के अवसर पर आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जॉब से डिजिटल अरेस्ट तक, विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक

मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन और नववर्ष के दौरान पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु और प्रभावी रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सुरक्षा और हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद अनुभव मिले, ताकि उत्तराखंड की पर्यटन छवि और अधिक मजबूत हो सके।