उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन से पूर्व राखियों से बाजार में दिखी रौनक…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में बहन और भाई के अनूठे प्रेम और प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार नज़दीक है। काशीपुर में प्रदेश के अन्य स्थानों की तरह बाजार राखियों से सज गए हैं। बाजार में बहनें अपने भाईओं के लिए अनेक अनेक तरह की राखियों की खरीददारी में लग गयी हैं। दिन में और क्या शाम होने के बाद दूधिया रौशनी में महिलाएं और युवतियां ख़ासतौर पर राखी की खरीदारी करने निकल पड़ी।

 

वीओ- भाई बहन के रिश्तों के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पर्व ठीक पहले काशीपुर के बाजारों में जबर्दस्त रौनक दिखाई देनी शुरू हो गयी है। इस मौके पर राखियों से सजी दुकानों पर बहनों की भीड छायी रही। इस मौके पर काशीपुर के बाजारों में दुकानों पर परंपरागत के साथ ही देशी राखियां दिखी जोकि महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। रक्षाबंधन पर्व का जहां बहनों को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 370 ग्राम चरस के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

तो वहीं वहीं भाई इस दिन कहीं भी हों वह हर हाल में अपनी बहन के पास पहुँचकर अपने प्रेम व विश्वास का धर्म अदा करते हैं पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते भाई अपनी बहनों के पास नहीं आ पाये थे लेकिन इस बार इस पर्व को मनाने के मकसद से बहनों ने राखियों की खरीदारी कई दिन पहले से करनी शुरू कर दी है और अपने दूर रहने वाले भाइयों को राखियां पोस्ट कर दी थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

वैसे मौजूदा समय में इस स्नेह व विश्वास का स्थान राखियां बन गई हैं। वहीं समय के साथ राखियों का स्वरुप बदला है। काशीपुर में पिछले तीन चार दिन से हो रही बरसात के बावजूद भी दिन में बहनों ने राखियों की खूब खरीददारी की। वहीं दुकानदारों के अनुसार इस बार तमाम नए डिजाइनों के साथ साथ रुद्राक्ष, बेनटेन राखी, म्यूजिक वाली राखी,

यह भी पढ़ें 👉  भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बारावफात-रक्षाबंधन, पुलिस ने पीस कमेटी संग की बैठक,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

 

नग वाली राखी के साथ साथ क्रिस्टल राखी, चंदन राखी, लेडी जूडा, मोली कलावा, मोटू पतलू राखी, शिनचेन वाली राखी, छोटा भीम वाली राखी के अलावा बाजार में आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के रूप में तिरंगे झंडे वाली राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्टून वाली आदि अनेक फैन्सी राखी बाजार में उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *